बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के बीच उत्पाद विभाग ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जहां जमुई जिले में सोनू प्रखंड क्षेत्र के घुटवे गांव के पास से एक कार से 354 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की गई है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में कुल 49 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश सरकार ने राज्य में विकास को बढ़ावा देने के लिए कई अहम फैसले लिए हैं।
बक्सर से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां सोमवार की रात जहरीला खाना खाने से एक ही परिवार के 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस घटना में 5 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
राजद नेता तेजस्वी यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तेजस्वी यादव पटना के मरीन ड्राइव पर डांस करते नज़र आ रहे हैं। ये वीडियो रात के समय का है।
बिहार में चल रहे वोटरलिस्ट विशेष पुनरीक्षण के बीच सुप्रीम कोर्ट ने निर्वाचन आयोग को बड़ा आदेश दे दिया है। उन्होंने सुनवाई में कहा है कि अब 1 सिंतबर के बाद भी आपत्तियां स्वीकार की जाएगी।
वोट अधिकार समापन यात्रा के दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभा संबोधित किया और इस दौरान उन्होंने भाजपा और निर्वाचन आयोग पर हमला बोला। उन्होंने कहा 2014 में कुछ चालाक और चतुर लोगों ने धन, बल से सत्ता हासिल कर लिया है।
राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा का आज अंतिम दिन है। और आज पटना के गांधी मैदान में वोट अधिकार मार्च के साथ इसका समापन होने जा रहा है। इस दौरान इंडिया महागठबंधन के कई बड़े नेता शामिल हो रहे हैं।
बिहार से फर्जीवाड़े का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां पटना से सटे बख्तियारपुर दियारा में बाढ़ राहत की सहायता राशि कई मृतकों के बैंक खातों में भेज दिया गया।
राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा का कल आखिरी दिन है, जिसका समापन पटना के गांधी मैदान में किया जायेगा।और इस दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए एक नयी योजना के तहत 2 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा कर दी है। यह निर्णय नीतीश कुमार की कैबिनेट ने लिया है।
बिहार में तीन आतंकवादियों के घुसने की सुचना के बाद अब पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद सिविल कोर्ट में हड़कंप मच गया है।
बिहार के राजगीर में आज से पुरुष हॉकी एशिया कप 2025 का धमाकेदार आगाज हो चुका है, जो पूरे देश के लिए एक बहुत बड़ा अवसर है। इस महामुकाबले में पूरे एशिया की टॉप 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं